बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश के मंत्री के विवादित बयान पर लोजपा सांसद चंदन सिंह का पलटवार ... भगवान राम पर विवाद करने वाली राजद को नकारेगी जनता

नीतीश के मंत्री के विवादित बयान पर लोजपा सांसद चंदन सिंह का पलटवार ... भगवान राम पर विवाद करने वाली राजद को नकारेगी जनता

नवादा. बिहार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव ने एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी सेना पर हमला करवाती है। उनके इस बयान पर नवादा के लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चंदन सिंह ने पलटवार किया है। सांसद ने कहा है कि राजद के बयान पर हमारे पार्टी के कोई लोग ध्यान नहीं देते हैं। पूरे विश्व का बच्चा-बच्चा जानता है कि देश के प्रधानमंत्री का कार्यकाल कैसा है। पहले की सरकार में सेनाओं को आदेश लेना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। 

चंदन सिंह ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी भगवान राम का ख्याल नहीं रखती वह मनुष्य इंसान का क्या ख्याल रख सकती है। आरजेडी के नेता रामचरितमानस को नहीं समझ पा रहे हैं, तो यह विकास व जनता की बात को कैसे समझें। इसी तरह का बयान के कारण 20 साल पहले जनता ने इन पार्टियों को नकारा था और नकारे हुए भी है। भले ही वह इस सी सरकार में है लेकिन वह अपने बल पर सरकार में नहीं है। 

उन्होंने कहा कि आरजेडी नेताओं द्वारा जो बयानबाजी की जा रही है ऐसे लोगों पर हम लोगों का कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव द्वारा बेबुनियाद आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है. 


Suggested News