बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान को श्रद्धांजलि देने पार्टी कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से चाहने वाले दे रहे अंतिम विदाई

लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान को श्रद्धांजलि देने पार्टी कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से चाहने वाले दे रहे अंतिम विदाई

PATNA : लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान का पार्थिव शरीर सोमवार को पटना एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट से पार्थिव शरीर को लोजपा कार्यालय ले जाया गया। पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। आज शाम 4 बजे रामचंद्र पासवान का अंतिम संस्कार पटना के दिधा घाट पर किया जाएगा।

रामचंद्र पासवान के पार्थिव शरीर के साथ उनके बड़े भाई केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, पशुपति कुमार पारस और चिराग पासवान भी दिल्ली से साथ आए। सबकी आंखे नम थी। 

बता दें कि बिहार के समस्तीपुर से लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान का रविवार दोपहर निधन हो गया । उन्हें 12 जुलाई की रात दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती करने के बाद उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही थी।

 रामचंद्र पासवान लोजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के भाई थे। चिराग पासवान ने अपने चाचा रामचंद्र पासवान के निधन की जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामचंद्र पासवान के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी दुख जताया है।

Suggested News