बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद चिराग पासवान पहली बार पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद चिराग पासवान पहली बार पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

​​​​​PATNA: लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद सांसद चिराग पासवान पहली बार पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर लोजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत से गदगद चिराग पासवान ने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश यह बता रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए भारी बहुमत से जीतेगा।


अयोध्या फैसले को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि न्यायालय का इससे खूबसूरत जजमेंट नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को पूरे देश ने स्वीकार किया है।


झारखंड चुनाव को लेकर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से बात हुई है झारखंड में लोजपा ने 6 सीट की मांग किया है। उन्होंने कहा कि हम गठबंधन में है और गठबंधन में रहकर चुनाव लड़ेंगे।


कॉमन सिविल कोड को लेकर पूछे गए सवाल पर चिराग ने कहा कि जब कोई मुद्दा पार्टी के सामने आता है तो कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर उस पर निर्णय लिया जाता है। अभी ये मुद्दा सामने नहीं आया है।


​​​​​

Suggested News