तेजस्वी के अस्पताल का (रा)लोजपा सांसद ने किया निरीक्षण, 80 फीसदी डॉक्टरों के गायब होने का लगाया आरोप, सरकार से की कार्रवाई की मांग

NAWADA: तेजस्वी यादव अपने स्वास्थ्य महकमे को सुधारने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। लेकिन उनका स्वास्थ्य महकमा है कि सुधरने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन उनके स्वास्थ्य महकमे की कोई ना कोई लापरवाही सामने आ ही जाती है। ताजा मामला नवादा का है। जहां के एक अस्पताल में 80 प्रतिशत डॉक्टर अक्सर गायब रहते हैं। 

दरअसल, बुधवार को जिले के सांसद चंदन सिंह ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव की स्वास्थ्य व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए। सांसद ने कहा कि नवादा के सदर अस्पताल के 80% डॉक्टर अपनी मनमानी कर रहे हैं। 41 में से मात्र 12 डॉक्टर सही से ड्यूटी करते हैं। बाकी डॉक्टर अपनी मर्जी से आते हैं और अपनी मर्जी से चले जाते हैं। कभी-कभी तो ये महीनों गायब रहते हैं, लेकिन इन डॉक्टरों के मनमानी पर रोक लगाने वाला कोई नहीं है। जिसको लेकर जिले की जनता में काफी आक्रोश पनप रहा है। 

उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव से आग्रह किया कि नवादा के सदर अस्पताल का जांच करवाएं और डॉक्टरों की मनमानी पर रोक लगाएं। नहीं तो जिले की जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जनता ही कुर्सी देती है और जनता ही कुर्सी छीन भी लेती है। तेजस्वी यादव को जनता ने मौका दिया है तो वे इसका लाभ उठाएं और जनता की सेवा करें।

Nsmch
NIHER

वही सांसद ने सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि दलालों पर लगाम लगाएं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में अगर दलाल दिखाई पड़ते हैं तो उस पर FIR कराना भी सुनिश्चित करें।