बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान का निधन,जानिए रामविलास पासवान के छोटे भाई के बारे में....

लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान का निधन,जानिए रामविलास पासवान के छोटे भाई के बारे में....

PATNA: समस्तीपुर के लोजपा के सांसद रामचंद्र पासवान का निधन हो गया है। रामचंद्र पासवान को 11 जुलाई की रात दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया आज उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली ।

रामचंद्र पासवान केन्द्रीय मंत्री और लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के छोटे भाई थे। लोकसभा चुनाव में वे चौथी बार समस्तीपुर से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे।रामचंद्र पासवान मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।

राममचंद्र पासवान का जन्म 1 जनवरी 1962 को खगडिया में हुआ था।उनकी शादी सुनैना देवी के साथ हुई थी।रामचंद्र पासवान को 2 बेटा और 1 बेटी है।

रामचंद्र पासवान 1998 में पहली बार रोसड़ा से लोकसभा का चुनाव जीते।फिर 2004 में लोजपा के टिकट पर रोसड़ा से दूसरी बार चुनाव जीत कर संसद पहुंचे।फिर 2014 में समस्तीपुर सीट से अशोक राम को हराकर संसद पहुंचने में कामयाब हुए थे।फिर 2019 में  रामचंद्र पासवान ने समस्तीपुर सीट से 2 लाख 51 हजार वोट से कांग्रेस के अशोक राम को हराकर चौथी बार संसद पहुंचे थे। 

Suggested News