बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, देखें पूरी लिस्ट.....

लोजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, देखें पूरी लिस्ट.....

PATNA : बिहार में विधान सभा चुनाव को लेकर इस बार चुनाव आयोग ने स्टार प्रचारकों की संख्या में बदलाव किया है।अब स्टार प्रचारकों की संख्या को 40 से घटाकर 30 की गई है. लिहाजा सभी दल स्टार प्रचारकों की सूची में तीस नेताओं को जगह दे रहे।कांग्रेस से लेकर कई अन्यदलों ने अब तक पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। लोजपा ने भी 30 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेज दिया है.

लोजपा की तरफ से 8 अक्टूबर को ही चुनाव आयोग को स्टार प्रचारकों की सूची भेज दी गई थी।उस समय रामविलास पासवान को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पहले स्थान पर जगह दी गई थी।लेकिन 8 अक्टूबर की शाम में हीं उनका निधन हो गया था।लिहाजा उनका नाम अब स्टार प्रचारकों की सूची से स्वतः हट गया है।लोजपा के स्टार प्रचारकों की सूची की जानकारी लोजपा बिहार प्रदेश के मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह कल्लू ने दी है।

Suggested News