बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में लॉक डाउन का उल्लंघन करना पड़ा महंगा, 303 दुकानें सील, 11 पर एफआईआर

नवादा में लॉक डाउन का उल्लंघन करना पड़ा महंगा, 303 दुकानें सील, 11 पर एफआईआर

NAWADA : जिले में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। डीएम यशपाल मीणा के निर्देश पर जिले भर में कार्रवाई की गई हैं। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नवादा सदर अनुमंडल में सात और रजौली में 4 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई हैं। नियमों की अवहेलना कर दुकान खोलने वाले लोगों पर कार्रवाई की गई। 

जिले में कुल 303 दुकानों को सील किया गया। सदर अनुमंडल में 210 और रजौली अनुमंडल में 93 दुकानों को सील किया गया। वहीं वाहन जांच में 24 लाख 6 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। नवादा सदर अनुमंडल में वाहन जांच के दौरान 18 लाख 36 हजार रुपये और रजौली अनुमंडल में 5 लाख 70 हजार रुपये वसूली हुई। मास्क जांच को लेकर भी जिलेभर में अभियान चलाया गया। मास्क नहीं पहनने वाले लोगों से जुर्माना भी वसूला गया। 

नवादा सदर में 919 लोगों से 45 हजार 950 रुपये और रजौली अनुमंडल में 362 लोगों से 18 हजार 100 रुपये की वसूली हुई। जिले में बेसहारा लोगों के लिए सामुदायिक किचन का भी संचालन किया जा रहा है। जिले में अबतक 36 हजार 697 लोगों को भोजन कराया गया।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News