बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : लॉक डाउन के बीच थाने में हुई प्रेमी जोड़े की शादी, पुलिसवाले बने बाराती

BIHAR NEWS : लॉक डाउन के बीच थाने में हुई प्रेमी जोड़े की शादी, पुलिसवाले बने बाराती

KAIMUR : जिले के महिला थाना भभुआ स्थित कोटेश्वर मंदिर में लॉकडाउन में प्रेमी युगल का पुलिस ने शादी कराया। हिंदू रीति रिवाज से शादी के सारे रस्मों को निभाया गया। लेकिन लॉकडाउन में ग्रामीणों की जगह पुलिस वाले ही बाराती और सराती बने।

मिली जानकारी के अनुसार भभुआ थाना क्षेत्र के बेतरी का रहने वाला शुभम तिवारी भभुआ शहर के एकता चौक के अपने स्वजातीय एक लड़की से पिछले एक साल से प्रेम करता था। जिसके बाद लॉकडाउन में मिलना जुलना भी दोनों का बंद हो गया। फिर दोनों ने महिला पुलिस के सामने जाकर शादी की बात बताई। महिला पुलिस की पहल पर दोनों के परिवार वालों को बुलाकर समझा-बुझाकर महिला थाना मंदिर परिसर में स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर में ही शादी कराया गया। शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी की होने वाली सभी रस्मों को निभाया गया ।

जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया लड़का और लड़की दोनों आपस में प्रेम करते थे। जिसके बाद दोनों की रजामंदी पर शादी कराया गया है। शादी से दोनों परिवार पूरी तरह खुश है ।

वही महिला थाने की पुलिस ने बताया दोनों लोग लॉकडाउन में शादी करने की इच्छा जताई। महिला थाना आने के बाद उन्होंने कहा शादी करने के लिए कहीं जगह नहीं मिल रहा है। हम लोग यही महिला थाना परिसर स्थित कोटेश्वर मंदिर में शादी करना चाहते हैं। पुलिस ने दोनों परिवारों की सहमति पर महिला थाना के कोटेश्वर मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के सारे विधि विधान के अनुसार शादी कराया। दोनों परिवारों की शादी में सहमति बनी है।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट

Suggested News