बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

LOCKDOWN IN BIHAR: कैमूर जिले में अबतक 20 दुकानें सील, 50 हजार से ज्यादा जुर्माने की वसूली

LOCKDOWN IN BIHAR: कैमूर जिले में अबतक 20 दुकानें सील, 50 हजार से ज्यादा जुर्माने की वसूली

KAIMUR: बिहार में कोरोना संक्रमण के चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन लागू है। वहीं कैमूर पुलिस प्रशासन और नगर पंचायत ने भी लगातार सख्ती बरती है। मोहनिया में लॉकडाउन के अवधि में अब तक कुल 20 दुकानों को सील कर दिया गया है और दुकानों से लगभग 50 हजार से अधिक फाइन वसूला गया है। मोहनिया नगर पंचायत और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई जारी है।

बाजार में जमा हो रही भारी भीड़ को देखते हुए लगातार अंचल अधिकारी, नगर पंचायत और मोहनिया पुलिस के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रतिदिन दुकानों के सील करने का सिलसिला जारी है। लाकडाउन अवधि में छूट मिलने के बाद बाजारों में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बेतहाशा भीड़ देखी जा रही है। इनमें जरूरी दुकानों के साथ-साथ गैरजरूरी दुकानें भी प्रतिदिन खुल रही है। वैसे दुकानों पर नगर पंचायत, अंचलाधिकारी, मोहनिया थाना के पुलिस द्वारा अब तक कुल 20 दुकानों को सील किया गया और ऑन स्पॉट कई दुकानों से जुर्माना के रूप में 50 हजार से अधिक की राशि वसूली गई है।

जानकारी देते हुए नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने बताया लॉकडाउन के दौरान सुबह 7 से 11 बजे तक जरूरी सामानों की दुकानों को खोलने का ही आदेश दिया गया है। उसके बावजूद गैर जरूर दुकान है जो खोल रहे हैं उनके ऊपर पुलिस और पंचायत द्वारा लगातार करवाई किया जा रहा है। नगर पंचायत द्वारा अब तक 20 दुकानों को सील किया गया है, 50,000 से अधिक जुर्माना वसूला गया है। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सबकी सहभागिता जरूरी है। लजो लोग नहीं मानेंगे उनके साथ सख्ती बढायी जा रही है।


Suggested News