बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने में जुटा दरभंगा प्रशासन, बिना मास्क के चलने वालों से वसूला गया जुर्माना

लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने में जुटा दरभंगा प्रशासन, बिना मास्क के चलने वालों से वसूला गया जुर्माना

DARBHANGA : कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने हेतु राज्य सरकार द्वारा एकबार फिर से आज 16 जुलाई से 31 जुलाई 2020 तक पुनः सभी जिला मुख्यालय, अनुमडल मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय एवं नगर निकाय क्षेत्र में लॉकडाउन किया गया है। 

राज्य सरकार द्वारा किए गये लॉकडाउन का सख़्ती से अनुपालन कराने हेतु जिलाधिकारी दरभंगा, डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा दिये गए निर्देश के आलोक में दरभंगा जिले के दरभंगा सदर, बिरौल एवं बेनीपुर अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंड मुख्यालय एवं दरभंगा नगर निगम तथा बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र में संबंधित पदाधिकारियों द्वारा लॉक डाउन का सख्ती से अनुपालन कराया गया तथा बेवजह घूमने वालों को फटकार लगाई गई एवं बिना मास्क के घूमने वालों से जुर्माना राशि की वसूली की गई।


अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता द्वारा दरभंगा सदर अनुमंडल व शहरी क्षेत्र में घूम घूम कर माइक के माध्यम से लोगों को समझाते हुए लॉकडाउन का अनुपालन कराया गया। उन्होंने लोगों को बिना मास्क के नहीं चलने तथा बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की।

बेनीपुर अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र में अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर प्रदीप कुमार झा द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी बेनीपुर के साथ घूम-घूम कर लॉकडाउन का अनुपालन कराया गया। 

वहीं बिरौल अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बिरौल अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र मे लॉकडाउन का सख़्ती से अनुपालन कराया गया तथा बिना मास्क के भ्रमण करते लोगों से जुर्माना वसूल किया गया। 

दरभंगा जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष के नेतृत्व मे प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में लॉकडाउन का सख़्ती अनुपालन कराया गया तथा बिना मास्क के घुमते पाए गए लोगों से फाईन की वसूली की गई।

जिले के कई थानाध्यक्षों द्वारा अपने थाना क्षेत्र में बिना मासिक के चलते लोगों से जुर्माना वसूल किया गया तथा लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराया गया।

उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानों तथा कई आवश्यक सेवाओं को छूट प्रदान की गई है। मालवाहक वाहन, एंबुलेंस, सरकारी वाहन, अनुमति प्राप्त वाहन को चलने की इजाजत दी गई है। लेकिन सभी को मास्क पहनकर निकलने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का शत-प्रतिशत अनुपालन करने को कहा गया है, ताकि कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके।


Suggested News