बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बंद घर का ताला तोड़, चोर उड़ा ले गये 5 लाख की संपत्ति

बंद घर का ताला तोड़, चोर उड़ा ले गये 5 लाख की संपत्ति

NAWADA : जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के बढही बिगहा मोहल्ला में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर  5 लाख की संपत्ति चोरी कर ली है। 

LOCKING-THE-LOCK-OF-THE-HOUSE-THE-THIEF-TOOK-AWAY-THE-PROPERTY-WORTH-5-LAKHS2.jpg

घटना को हिसुआ थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर इस घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोरो ने सदानंद सिंह के बंद मकान के मेन दरवाजे का ताला तोड़कर ट्रंक में रखे जेवर एवं बर्तन समेत तकरीबन 5 लाख रुपये की संपत्ति ले उड़े। इस बावत सदानंद सिंह के भाई शशिकांत सिंह ने  हिसुआ थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

LOCKING-THE-LOCK-OF-THE-HOUSE-THE-THIEF-TOOK-AWAY-THE-PROPERTY-WORTH-5-LAKHS5.jpg

अपने लिखित आवेदन में शशिकांत ने कहा है कि उनका और उनके भाई सदानंद सिंह के अगल-बगल ही मकान है। बीती रात वे छत पर सोए थे। सुबह उन्होंने देखा कि उनके भाई के मकान का मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखे ट्रंक का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा हुआ है। भाई से बात करने पर पता चला कि सोने- चांदी के जेवर एवं बर्तन समेत लगभग 5 लाख की संपत्ति का चोरी हुआ है। 

LOCKING-THE-LOCK-OF-THE-HOUSE-THE-THIEF-TOOK-AWAY-THE-PROPERTY-WORTH-5-LAKHS3.jpg

वहीं इस मामले को लेकर थाना प्रभारी राजदेव साव घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ किया। थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई इस चोरी की घटना से लोगो में दहशत व्याप्त है वहीं पुलिस के खिलाफ लोगों के अंदर आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि  हिसुआ में  लगातार चोरी की घटना घट रही है, लेकिन पुलिस-प्रशासन की ओर से इसे लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। 

Suggested News