बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोदीपुर हत्याकांडः जघन्य वारदात में 16 नामजद, 2 गिरफ्तार, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा, किसी ने खोया पति तो किसी ने पुत्र...

लोदीपुर हत्याकांडः जघन्य वारदात में 16 नामजद, 2 गिरफ्तार, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा, किसी ने खोया पति तो किसी ने पुत्र...

NALANDA: छबिलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में बुधवार को भूमि विवाद में गोलीबारी में 5 लोगों की जघन्य हत्याकांड में 16 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके से घर में छिपे दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गुरुवार को भी गांव का नजारा भयावह था। एक साथ 5 लोगों की लाश उठने से हर ओर चीख पुकार मची थी। गांव की महिलाओं के चीख पुकार से लोदीपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा था। गांव की गलियों में लोगों के खून से सने पंजों के निशान अभी तक नहीं सूखे थे। खून से सने निशान ही घटना की भयावहता दर्शा रहे हैं।

तीन पीढ़ियों से चली आ रहा है भूमि विवाद

स्व. रामस्वरूप यादव के पुत्रों के बीच 50 बीघा जमीन को लेकर दस सालों से तीन पीढ़ियों के बीच विवाद चल रहा था। राम स्वरूप यादव के मरने के बाद यह विवाद उनके एक पुत्र यदुनंदन यादव व दूसरे पुत्र महेन्द्र यादव के बीच विवाद चल रहा था। 17 अप्रैल 2021 को छबिलापुर थाना में थानेदार के सामने दोनों पक्षों ने बांड भरा था कि कोर्ट का फैसला आने तक खेत नहीं जोतेंगे। 

इसके बाद अचानक से महेन्द्र यादव सहित अन्य ने बुधवार को बाहर से ट्रैक्टर बुलाकर और आदमी जोहकर खेत की जुताई शुरू कर दी। चार बीघा से अधिक खेत को जोत लिया। खेत को जोतता देखकर दोपहर 12 बजे के आसपास उनके परिवार के लोग बदमाशों को मना करने खेत पर गये। खेत पर जाते ही महेन्द्र यादव व उनके पुत्रों सहित बाहर से आये लोगों ने तड़ातड़ गोलियों की बरसात शुरू कर दी। इसमें पांच लोगों की मौत खेत पर ही हो गयी।

इन लोगों पर लग गोलीबारी का आरोप:

मृतक के परिजन रामस्वरूप यादव व उनके परिवार के लोगों पर गोलीबारी का आरोप लगा रहे हैं। जख्मी की मानें तो हत्याकांड में गुडी यादव, इंदु यादव, विनय यादव, लालू यादव, नीतीश यादव, छोटी यादव, महेन्द्र यादव, रौशन यादव शामिल हैं। 

महिलाओं के क्रदन से गमगीन हुआ लोदीपुर गांव 

एक साथ पांच लोगों की लाश उठने से इलाके के लोगों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। घटना में किसी ने पति खोया तो किसी ने पुत्र। हर घर के दहलीज पर महिलाओं सहित सभी की आंखे गमगीन थी। रुदन क्रंदन से माहौल काफी दुखद था। 

एक घर से तीन, दूसरे घर से दो लोगों की उठी लाश 

मृतकों में सभी एक ही परिवार के लोग शामिल हैं। जिसमें यदु यादव व उनके दो पुत्र मधेश व पिंटू शामिल हैं। इसी तरह धीरेंद्र यादव और शिवपाल यादव की मौत हुई है।

हत्याकांड पर क्या बोले एसपी 

बुधवार को एसपी हरि प्रसाथ एस छबिलापुर थाना पहुंच कर डीएसपी, इंस्पेक्टर समेत अधिकारियों के साथ अब तक के की गई कार्रवाई के बारे में जानाकरी ली। उन्होनें बताया कि 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इसके साथ पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जो भी दोषी होगें उनपर कार्रवाई की जाएगी। 

Suggested News