बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में लोकसभा के दूसरे चरण का मतदान कल, जानिए कहां कितने बजे तक पड़ेंगे वोट

बिहार में लोकसभा के दूसरे चरण का मतदान कल, जानिए कहां कितने बजे तक पड़ेंगे वोट

PATNA : बिहार में दूसरे चरण के मतदान के लिए कल वोट डाले जाएंगे। पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर और बांका लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। चुनाव आयोग की मतदान को लेकर तैयारी पूरी हो चुकीहै। स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव को लेकर मुकम्मल इंतजाम सुनिश्चित कर लिए गए हैं। पांचों सीटों में कहीं सीधा तो कहीं त्रिकोणीय मुकाबला है। दूसरे चरण में 85 लाख 52 हजार मतदाता, 68 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें किशनगंज से 14, कटिहार से नौ, पूर्णिया से 16, भागलपुर से नौ और बांका से 20 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं। भागलपुर, किशनगंज सीट पर एक भी महिला उम्मीदवार नहीं है। 18 को 8644 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी।

द्वितीय चरण वाले संसदीय क्षेत्रों में चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्रवार समय भी निर्धारित किया गया है। जहां किशनगंज लोकसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक, कटिहार लोकसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक, पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक, भागलपुर लोकसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक तथा बांका लोकसभा क्षेत्र में कटोरिया एवं बेलहर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक एवं बांका लोकसभा क्षेत्र के ही अन्य सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है।

कुल 186 नक्सल मतदान केंद्र में बांका में 170 नक्सल केंद्र हैं और भागलपुर में 16 नक्सल मतदान केंद्र हैं एवं 3225 क्रिटिकल मतदान केंद्र हैं। स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव को संपन्न कराने के लिए करीब 37000 कार्मिकों को चुनावी ड्यूटी में लगाया गया है और करीब 160 मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी। क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे।

कटिहार में कांग्रेस के तारिक अनवर का मुकाबला जेडीयू के दुलालचंद गोस्वामी से है। किशनगंज में त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है। किशनगंज में कांग्रेस के मो. जावेद और जेडीयू के महमूद अशरफ के बीच मुख्य मुकाबला है। हालांकि ओवैसी की पार्टी सेअख्तारुल इमान मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के प्रयास में हैं।

पूर्णिया लोकसभा सीट पर इस बार एनडीए की तरफ से जेडीयू के संतोष कुशवाहा मैदान में हैं। वहीं महागठबंधन की तरफ से कांग्रेस के उदय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह उम्मीदवार हैं। भागलपुर सीट पर इस बार मुकाबला जेडीयू के अजय कुमार मंडल और आरजेडी के शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के बीच माना जा रहा है।

बांका सीट पर इस बार एनडीए की तरफ से जेडीयू के गिरिधारी यादव उम्मीदवार हैं तो वहीं महागठबंधन की तरफ से आरजेडी के जयप्रकाश नारायण यादव मैदान में हैं। निर्दलीय उम्मीदवार पुतुल कुमारी भी मुकाबले में मजबूती से बनी हुई हैं।


Suggested News