बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में कहां कब पड़ेंगे वोट, जानिए सातों चरण का वोटिंग शेड्यूल

बिहार में कहां कब पड़ेंगे वोट, जानिए सातों चरण का वोटिंग शेड्यूल

PATNA : लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल बज चुका है। कांग्रेस, बीजेपी सहित तमाम सियासी दल चुनावी दंगल में ताल ठोक रहे हैं। इस बार चुनाव सात चरणों में होंगे। पहले चरण का चुनाव 11 अप्रैल को होगा और सातवें चरण का चुनाव 19 मई को होगा। 23 मई नतीजों का दिन होगा इसी दिन वोटो की गिनती की जाएगी। आइए जानते हैं कि बिहार में कब और कहां पड़ेंगे वोट.....

पहला चरण- 11 अप्रैल

पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे बिहार की चार लोकसभा सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई में पहले चरण में ही मतदान होना है।

दूसरा चरण- 18 अप्रैल 

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 97 सीटों पर 18 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इसमें बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। बिहार के किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया,भागलपुर और बांका में दूसरे चरण में 18 अप्रैल को वोटिंग होनी है। 

तीसरा चरण-23 अप्रैल

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 14 राज्यों की 115 लोकसभा सीटों पर 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। तीसरे चरण में बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। बिहार के झंझारपुर, सुपौल, अररिया,मधेपुरा और खगड़िया में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। 

चौथा चरण- 29 अप्रैल 

चौथे चरण में 9 राज्य की 71 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होंगे। इनमें बिहार की पांच सीट पर मतदान होगा। ये सीटें हैं दरभंगा,उजियारपुर,समस्तीपुर,बेगूसराय और मुंगेर ।

पांचवां चरण- 6 मई 

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत सात राज्यों की 51 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू होगी और 18 अप्रैल तक जारी रहेगी। पांचवे चरण में 6 मई को मतदान होंगे। इसमें बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। ये सीटें हैं- सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर

छठा चरण- 12 मई 

छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर चुनाव होने हैं। इस चरण के नामांकन की प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू होगी और 23 अप्रैल तक चलेगी। जबकि 12 मई को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में बिहार के 8 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। ये सीटें हैं-वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान और महराजगंज।

सातवां चरण- 19 मई 

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर 19 मई को वोट डाले जाएंगे। इस चरण की प्रक्रिया 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक होंगी। जबकि 19 मई को मतदान होंगे। इसमें बिहार के 8 सीटों पर वोटिंग होगा। ये सीटें हैं- नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकट और जहानाबाद।

Suggested News