बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, पटना CJM कोर्ट ने जारी किया समन... जानिए क्या है पूरा मामला

राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें,  पटना CJM कोर्ट ने जारी किया समन... जानिए क्या है पूरा मामला

PATNA : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ गई है। राहुल गांधी के खिलाफ पटना CJM कोर्ट ने समन जारी किया है। पटना के सीजेएम शशिकांत राय ने  IPC की धारा 500 के तहत संज्ञान लेते हुएराहुल गांधी को समन जारी करने का निर्देश दिया है। इस केस की अगली सुनवाई  20 मई को होगी। गौरतलब है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राहुल गांधी पर मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

इससे पहले सुशील कुमार मोदी इसी केस के सिलसिले मेंशुक्रवार को अदालत के सामने पेश हुए थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष ने यह टिप्पणी करके उनकी छवि खराब की है।राहुल गांधी ने कहा था, 'सभी चोरों का उपनाम मोदी क्यों है?'
 
 सुशील मोदी ने अदालत से अनुरोध किया कि राहुल गांधी की टिप्पणी पर मानहानि से संबंधित भादंसं की धाराओं 499 और 500 के तहत संज्ञान लिया जाए और कांग्रेस अध्यक्ष को समन जारी करके उनके खिलाफ सुनवाई की जाए। अब इस मामले की अगली सुनवाई 20 मई को होगी।

Suggested News