बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकसभा चुनाव : पटना डीआईजी राजेश कुमार ने पत्नी के साथ डाला वोट, सोशल मीडिया पर लिखा.....

लोकसभा चुनाव : पटना डीआईजी राजेश कुमार ने पत्नी के साथ डाला वोट, सोशल मीडिया पर लिखा.....

PATNA : लोकतंत्र के इस महापर्व में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है। सातवें और अंतिम चरण के तहत आज पटना समेत बिहार के 8 लोकसभा सीटों पर मतदान का कार्य चल रहा है। मतदाता सुबह से मतदान केन्द्र पर अपने वोट का प्रयोग कर रहे हैं। 

लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिकारी भी पीछे नहीं हैं। चुनाव कार्य में व्यस्त होने के बावजूद वे अपने मत का प्रयोग करने में पीछे नहीं है। इसी कड़ी में पटना सेंट्रल रेंज के डीआईजी राजेश कुमार अपनी पत्नी शाम्भवी के साथ वोट डालने पहुंचे। 

शास्त्रीनगर के नेशनल सीड्स कॉपोरेशन स्थित बूथ पर उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद उन्होंने बताया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रत्येक वोटर अपना मतदान सबसे पहले सुनिश्चित करें। आपका वोट देश को एक सशक्त सरकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिय वोट जरुर दें। 

उन्होंने बताया कि मैं गौरवान्वित हूं कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में हमारे एक वोट भी अहम मायने रखता है। 

कुंदन की रिपोर्ट


Suggested News