बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकसभा चुनाव : पटना के इस बूथ पर वोट डालिए और घर ले जाइए स्पेशल गिफ्ट

लोकसभा चुनाव : पटना के इस बूथ पर वोट डालिए और घर ले जाइए स्पेशल गिफ्ट

PATNA : देश 59 लोकसभा सीटों पर आज अंतिम दौर के चुनाव का कार्य चल रहा है। लोकतंत्र के इस महापर्व में लोगों की हिस्सेदारी देखते ही बन रही है। मतदाता सुबह से ही बूथों पर अपने मतदान का प्रयोग करने के लिए लाइन में लगे है। वहीं चुनाव आयोग और प्रशासन की ओर से लोगों की सुविधा और सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गये है।  

इधर राजधानी पटना में भी व्यापक तैयारी की गई है। कई जगहों पर बूथों की भव्य सजावट की गई है। वहीं पटना स्मार्ट सिटी के तहत चुनाव के दिन एक अनोखी पहल की गई है।

सचिवालय के निकट नगर निगम बूथ पर वोटिंग करने वाले मतदाताओं को वोट डालने के बाद स्पेशल गिफ्ट दिया जा रहा है। मतदान कर निकल रहे मतदाताओं को नगर निगम की ओर से पौधे गिफ्ट किये जा रहे है। वहीं इस बूथ पर कागज और प्लास्टिक का प्रयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। 

Suggested News