बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मिशन 2019 को लेकर बीजेपी ने कसी कमर, जिलों में जाकर भूपेन्द्र यादव ने शुरु की समीक्षा बैठक

मिशन 2019 को लेकर बीजेपी ने कसी कमर, जिलों में जाकर भूपेन्द्र यादव ने शुरु की समीक्षा बैठक

AURANGABAD : आगामी लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा का मंथन शुरू हो गया है। शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने औरंगाबाद में मगध और शाहाबाद के 8 लोकसभा क्षेत्रों की समीक्षा बैठक की। इससे पहले गुरुवार को भूपेंद्र यादव ने लोकसभा क्षेत्रवार बैठक शुरू की। पहले दिन पाटलिपुत्र, पटना साहिब, जहानाबाद और हाजीपुर लोस क्षेत्र पर चर्चा हुई। 

प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, कृषि मंत्री प्रेम कुमार , संगठन मंत्री नागेंद्र  औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह , सासाराम सांसद छेदी पासवान सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में हुई बैठक में लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों की जीत को लेकर चर्चा हुई। बैठक में लोकसभा और विधान सभा के विस्तारक, प्रभारी, संबंधित इलाके के मंत्री, विधायक और विधान पार्षद भी शामिल हुए। लोकसभा चुनाव जितने के लिए मौजूदा सांसदों के कामकाज का आकलन किया गया।  माना जा रहा है कि पार्टी के प्रत्याशियों के चयन में इस बैठक से निकले नतीजे अहम रोल अदा करेंगे। 

फीडबैक के साथ होमवर्क पर जोर

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने कांग्रेस और राजद पर परिवादवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। भूपेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने मोदी सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। बिहार प्रभारी ने पार्टी संगठन के कार्यों की समीक्षा की साथ ही नेताओं को होमवर्क भी दिया। प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटें जितने का दावा किया। शनिवार को मोतीहारी में समीक्षा बैठक होगी।

औरंगाबाद से आकाश की रिपोर्ट


Suggested News