बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकतंत्र का महापर्व संपन्न, बिहार की 8 सीटों पर करीब 53.55 प्रतिशत वोटिंग

लोकतंत्र का महापर्व संपन्न, बिहार की 8 सीटों पर करीब 53.55 प्रतिशत वोटिंग

PATNA : लोकतंत्र का महापर्व संपन्न हो गया है। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में बिहार की 8 सीटों पर कुल 53.55 प्रतिशत मतदान हुआ है। निर्वाचन विभाग ने जो आंकड़े जारी किए हैं उसके अनुसार प्रदेश की आठ सीटों में 53.55 प्रतिशत वोटिंग हुई।

 शाम छह बजे तक के आंकड़ों के अनुसार नालंदा में 54.40 प्रतिशत, पटना साहिब में 43.54 प्रतिशत, पाटलिपुत्र में 57.26 प्रतिशत, आरा में 52 प्रतिशत, बक्सर में 54.50 प्रतिशत,  सासाराम में 57.74 प्रतिशत,  काराकाट में 55 प्रतिशत,  जहानाबाद में 54 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Suggested News