बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में शाम 5 बजे तक 50.26 फीसदी मतदान

लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में शाम 5 बजे तक 50.26 फीसदी मतदान

PATNA : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की चार 4 लोकसभा सीटों गया, जमुई, औरंगाबाद और नवादा में मतदान जारी है। शाम 5 बजे तक बिहार में कुल 50.26 फीसदी मतदान होने की खबर है। जमुई में सबसे ज्यादा 54 फीसदी मतदान हुआ है। औरंगाबाद में 49.5 फीसदी, नवादा में 49 फीसदी, गया में 48.60 फीसदी मतदान शाम 5 बजे तक होने की खबर है।

 बता दें कि गया, औरंगाबाद और जमुई के 15 नक्सल प्रभावित विधानसभा क्षेत्रों में शाम 4 बजे मतदान समाप्त हो गया है। बाकि जगहों पर शाम 6 बजे तक मतदान चलेगा।

इन चार सीटों पर 44 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। एनडीए में बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी है, वहीं महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा, वीआईपी और आरएलएसपी शामिल है।

Suggested News