बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के 4 लोकसभा क्षेत्रो में कल वोटिंग, नक्सल प्रभावित इलाकों में 4 बजे तक ही मतदान

बिहार के 4 लोकसभा क्षेत्रो में कल वोटिंग, नक्सल प्रभावित इलाकों में 4 बजे तक ही मतदान

PATNA : बिहार के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम चरण के 4 संसदीय क्षेत्रों में 11 अप्रैल को होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी हो चुकी है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरु होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। हालांकि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक ही चलेगा। पोलिंग से संबंधित कर्मचारी चुनाव आयोग द्वारा आवंटित मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। बता दें कि प्रथम चरण के मतदान के तहत चार संसदीय क्षेत्रों में औरंगाबाद, गया, नवादा तथा जमुई सहित नवादा विधानसभा क्षेत्र शामिल है।

 प्रथम चरण वाले संसदीय क्षेत्रों के लिए मतदान केंद्रों की कुल संख्या 7486 है जिसमें औरंगाबाद में 1965 मतदान केंद्र, गया में 1772 मतदान केंद्र, नवादा में 1899 मतदान केंद्र तथा जमुई में 1850 मतदान केंद्र बनाए गये हैं। प्रथम चरण में औरंगाबाद में 737821, गया में 1698772, नवादा में 1892017 एवं जमुई में 1709356 निर्वाचक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

संजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रथम चरण वाले संसदीय क्षेत्रों में चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्रवार समय भी निर्धारित किया गया है जहां औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय सुबह के 7 बजे से शाम के 6 बजे तक तथा औरंगाबाद के कुटुंबा, रफीगंज, गुरूआ, इमामगंज, एवं टेकारी विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। 

गया लोकसभा क्षेत्र में गया टाऊन, बेलागंज, वजीरगंज विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक तथा गया के शेरघाटी, बाराचट्टी एवं बोधगया विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। नवादा लोकसभा क्षेत्र के बरबीघा, नवादा, बेलागंज, वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तथा रजौली एवं गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।

 जमुई लोकसभा क्षेत्र के शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक तथा सिकंदरा, जमुई, झाझा, चकाई एवं तारापुर विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान संपन्न होगा। मतदान को संपन्न कराने के लिए करीब 45000 कार्मिकों को चुनावी ड्यूटी में लगाया गया है और करीब 350 मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी।

विधि-व्यवस्था को लेकर श्री सिंह ने बताया कि चुनाव को लेकर प्रथम चरण वाले संसदीय क्षेत्रों में अर्द्ध सैनिक बल, जिला पुलिस, होमगार्ड, सैप, BMP जवानों को तैनात किया गया है वहीं हेलीकॉप्टर और एयर एंबुलेंस भी मतदान के दिन तैनात रहेंगे। 

बिहार के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि मतदान केंद्रों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाये जाने पर मतदाता निर्भीक होकर चुनाव आयोग के सी- विजिल एप्प, ई-मेल आईडी- [email protected], [email protected]  एवं फोन नं.- 0612-2215978, 0612215611(FAX) पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Suggested News