बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती आज, राज्यपाल फागू चौहान और सीएम नीतीश ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती आज, राज्यपाल फागू चौहान और सीएम नीतीश ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

PATNA : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती आज राजकीय समारोह के रुप में मनाई गई। इस मौके पर सचिवालय स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी, उद्योग मंत्री श्याम रजक समेत कई गणमान्य लोगो ने  भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की।

इस मौके पर बिहार सरकार के उद्योग मंत्री श्याम रजक ने कहा कि विरसा मुंडा देश के आजादी के जनक थे। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर किये थे। उनके किये गये कार्यों के कारण ही आदिवासी समुदाय उन्हें भगवान मानता है। 

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News