बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तालाब में जहर डालकर मछली पालक को पहुंचाया पांच लाख का नुकसान, पुलिस कर रही है जांच

तालाब में जहर डालकर मछली पालक को पहुंचाया पांच लाख का नुकसान, पुलिस कर रही है जांच

लखीसराय. बड़हिया थानाक्षेत्र के जैतपुर महाल स्थित एक तालाब में जहर डाल दिया गया। इससे तालाब में पल रही मछली की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि इससे मछली पालक को 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित तालाब पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। पूरा तालाब मरी हुई मछलियों से भरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार करीब एक सौ मन मछलियां मर गई हैं।

मामले को लेकर पीड़ित मछली पालक जैतपुर निवासी मणिकांत सिंह ने बड़हिया थाना में आवेदन देकर पिपरिया के मोहनपुर निवासी सोनी सहनी, राहुल सहनी, रमेश सहनी, रुदल सहनी, सुधीर सहनी को नामजद करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। मछली पालक मणिकांत सिंह ने बताया कि जैतपुर के नेमार महाल स्थित निजी तलाब में मंगलवार की रात मछली मारने की नियत से पहले तालाब में जहर डाल दिया और मछली मारने लगा। जब बुधवार के अहले सुबह चार बजे मजदूर के साथ चना कटनी करने जा रहे थे। तो चना खेत के समीप तालाब के निकट पहुँचे तो मछली मार रहे सभी लोग अपाचे बाइक एवं टेंपो से  मछली लेकर भाग गया। पीछा किया लेकिन पकड़ में नहीं आया।

इसके बाद लखीसराय स्थित अपने चचेरे भाई मुरारी सिंह को इसकी सूचना दिया मुरारी सिंह ने लखीसराय स्थित मछली मंडी में देखा कि एक अपाचे व मोपेड व स्कूटर, एक टेंपू खड़ा है। मछली आढ़त बैजनाथ साहनी एवं देवकी साहनी के समीप खड़ा सभी नामजद सभी व्यक्ति से पूछताछ करने लगा तो सभी लोग भागने लगा। भागने के क्रम  में एक व्यक्ति का मोबाइल गिर गया। तालाब के किनारे करेंट जाल व जहरीली दवा का दो डब्बा पाया और तलाब के सभी मछली मरा हुआ था। बड़हिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया इस संबंध में मछली पालक के द्वारा मिले आवेदन पर मामला दर्ज कर कारवाई की जा रही है।

Suggested News