बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रेमिका से मंदिर में शादी कर गहने और कैश लेकर फरार हुआ प्रेमी, तलाश करते कोलकाता से गया पहुँची पीड़िता

प्रेमिका से मंदिर में शादी कर गहने और कैश लेकर फरार हुआ प्रेमी, तलाश करते कोलकाता से गया पहुँची पीड़िता

GAYA : बिहार के गया में कोलकाता से पहुँची एक युवती ने गुरुआ थाने में  अपने पति को ढूंढकर लाने की गुहार लगाई है। मामला प्रेम प्रसंग के बाद मंदिर में शादी और फिर पति के फरार हो जाने का है। कथित पति लाखों के जेवरात और कैश भी ले उड़ा। 


दरअसल कोलकाता के श्रीरामपुर की रहने वाली स्वाति भट्टाचार्य गया के गुरुआ थाना में पहुंची। वह अपने पति गुरुआ थाना के पचरुखिया गांव के अभिषेक कुमार सिंह की तलाश कर रही है। पति काफी समय से मोबाइल स्विच ऑफ कर फरार है। इसे लेकर गुरुआ थाना में कोलकाता की युवती ने लिखित आवेदन दिया है। आरोप है कि उसका पति उसे छोड़कर फरार हुआ है। साथ ही कोलकाता स्थित आवास में रहे उसके लॉकर से लाखों के जेवरात और कैश भी ले उड़ा। युवती स्वाति भट्टाचार्य का कहना है कि वह अपनी बहन की शादी के बहाने गांव आया था। 24 नवंबर को उसके बहन की शादी है। अभिषेक के द्वारा शादी में उसे गांव में लाने की बात कही गई थी। यह भी कहा था कि वह उसे अपने गांव में भी रखेगा। लेकिन फिर वह कोलकाता वापस नहीं आया। उसने फोन किया तो एक-दो बार बात हुई और फिर उसने अपने मोबाइल को बंद कर दिया। फेसबुक व्हाट्सएप को भी बंद कर दिया। वह परेशान रहने लगी और फिर मजबूर होकर गया पहुंची है। 

कोलकाता की स्वाति भट्टाचार्य बताती है कि पुलिस उसके पति को ढूंढ कर ला दे। वह बताती है कि 4 साल पहले अभिषेक सिंह से उसका प्रेम प्रसंग हुआ। इस बीच दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली। अभिषेक सिंह के घर वाले मेरे घर में कोलकाता को हमेशा आते जाते रहते थे। लेकिन गांव पर लेकर अभिषेक कभी नहीं गया। कोर्ट मैरिज करने के लिए बात कही, किंतु टालता रहा। बहन की शादी के समय अपने गांव को ले जाने को कहा था। लेकिन वह अपने गांव पर लौटने के बाद मुझसे सारे तरह फेसबुक, व्हाट्सएप, मोबाइल से संपर्क तोड़ लिए। इससे वह परेशान है। वहीं उसके लॉकर से लाखों के जेवरात-कैैश भी नहीं मिल रहे हैं। इसका शक भी इसी पर है। वह अपने मम्मी-पापा, बहन के नाम पर टालता रहा है। मुझे अपना पति चाहिए। 

वहीं युवती की माने तो उसे जानकारी मिल रही है कि अभिषेक दूसरी शादी रचाने की फिराक में है और उसके माता-पिता भी इसमें मदद कर रहे हैं। वह काफी परेशान है और वह किसी तरह कोलकाता से गया के गुरुआ थाना को पहुंची है। कोलकाता की स्वाति भट्टाचार्य बताती है कि वह इवेंट मैनेजर और शूटिंग के काम से जुड़ी हुई है। अभिषेक सिंह कोई काम नहीं करता था। वह उसके साथ ही रहता था। इसी बीच प्रेम प्रसंग हुआ था और फिर दोनों ने मंदिर में शादी रचाई थी। उसके बाद यह स्थिति बनी है। 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News