बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

स्टाम्प पेपर पर साइन कर प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी, प्रेमी ने प्रेमिका के मांग में भरे सिंदूर

स्टाम्प पेपर पर साइन कर प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी, प्रेमी ने प्रेमिका के मांग में भरे सिंदूर

GAYA : गया में एक हज़ार रूपये के स्टांप पेपर पर एग्रीमेन्ट कर प्रेमी युगल ने एक दूसरे से सोमवार को शादी कर ली। तमाम परम्पराओं की बगैर परवाह किए प्रेमी युगल ने एक वकील के कक्ष में एक दूसरे के गले में ना केवल वरमाला डालें। बल्कि दूल्हे राजा ने अपनी दुल्हनिया की मांग भी भरे। वरमाला और मांग भरने की रस्म की मौके पर वीडियो भी बनाया गया। यही नहीं फोटो सेशन का दौर भी चला। बीते 6 वर्षों से चल रहे प्रेम को पा लेने की खुशी उनके चेहरे पर साफ़ झलक रही थी।

दरअसल मानपुर के सोनार टोली के रहने वाले शशि कुमार के मुताबिक 6 वर्ष पूर्व मोहल्ले के ही लड़की नेहा कुमारी से उसकी आंखें  लड़ी थी। गली में आते जाते एक दिन एक दूसरे को 16 साल की उम्र में दिल दे बैठे। लेकिन धीरे-धीरे यह बात मोहल्ले से निकलकर दूर तक चल पड़ी। हालाँकि यह बात नेहा के परिजनों को मंजूर नहीं हुई। बहुत दिनों तक नेहा के परिजनों के मान जाने का इंतेजार किया गया। लेकिन वे नहीं माने। 

थक हार कर दोनों ने निर्णय लिया कि अब किसी तरह से जल्दी में शादी कर लेनी है। कुछ लोगों से राय मशवरा लिया और तय किया कि ₹1000 के स्टांप पेपर के सहारे ही फिलहाल शादी के बंधन में बंध जाते हैं। नेहा भी इस बात पर राजी हो गई और फिर स्टांप पेपर खरीद ले आए। एक वकील के समक्ष शादी कर ली। शशि ने मुताबिक लड़की हमारे घर के एक सदस्य के घर पर है और हम फिलहाल कहीं और पर हैं।






Suggested News