बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

POSITIVE NEWS : माँ दो बार तो बेटा चार बार रह चुका है विधायक, दोनों ने एक साथ दी कोरोना को मात

POSITIVE NEWS : माँ दो बार तो बेटा चार बार रह चुका है विधायक, दोनों ने एक साथ दी कोरोना को मात

PATNA : राजधानी पटना से सटे मनेर से कोरोना काल में सुकून देनेवाली खबर सामने आई है।कुछ दिनों पहले पूर्व विधायक प्रो0 श्रीकान्त निराला (60वर्ष) और उनकी मां राजमति देवी (80वर्ष) कोरोना संक्रमित हो गए थे। बताते चलें की राजमति देवी भी पूर्व विधायक हैं। इन दोनों ने कोरोना से जंग जीत ली है। मनेर की 80 वर्षीय वृद्ध महिला व पूर्व विधायिका राजमति देवी कोरोना से जंग जीतकर सामान्य जीवन में लौट आई है। इनके सम्पर्क में आने से इनके पुत्र एवं पूर्व विधायक प्रो0 श्रीकान्त निराला भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे। ये दोनों अब बिल्कुल ठीक हैं और अस्पताल से वापस घर लौट आये हैं।राजमति देवी दो बार तो इनके पुत्र श्रीकान्त निराला चार बार मनेर विधानसभा का नेतृत्व कर चुके हैं।

पिछले दिनों कोरोना पोजेटिव होने पर पूर्व विधायिका के फेंफड़े में संक्रमण हो गया था । जिससे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। ऑक्सीजन लेबल भी घट गया। विधायक के पुत्र मिथिलेश कुमार ने बताया कि संक्रमित होने पर इन्हें पटना के एशियन सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, एक सप्ताह  ईलाज के बाद वो पूर्णतः स्वस्थ होकर घर लौट आई है। इनके ईलाज में लगे चिकित्सक डॉ0 सिकन्दर ने कहा कि हम सब भी बहुत खुश हैं कि इस उम्र में भी इन्होंने कोरोना को मात दे दी। कोरोना से जंग जितने पर राजमति देवी कहती है गांव का शुद्ध वातावरण और संयमित दिनचर्या में रहने के वजह से हमें पूर्ण भरोसा था कि कोरोना महामारी हमें हरा नहीं पायेगा। कोरोना होने पर हमें लगा यह साधारण बुखार खांसी है। हम तो घर पर ही रहकर ठीक हो जायेंगे। इस भरोसा और मन का विश्वास ने हमें कोरोना से हराने में मदद की।

इधर श्रीकान्त निराला के पुत्र प्रशांत निराला बताते हैं कि पिता जी का ऑक्सीजन लेबल इतना नीचे आ गया था कि एकबारगी लगा कि हमलोगों की दुनियां ही उजड़ गई। पटना के किसी अस्पताल में भर्ती नहीं लिया जा रहा था। इसी बीच हमारे मित्र और एशियन सिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर सिकन्दर का फोन आया कि एक बेड खाली हुआ है फौरन उन्हें लेकर चले आइये। तत्काल हमलोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया।चिकित्सकों की मेहनत और ईश्वर के दुआ से अब सब ठीक है।

Suggested News