बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मास्क नहीं पहनने पर इस देश के राष्ट्रपति पर लगा ढाई लाख का जुर्माना, भारत में होता तो मच जाता बवाल

मास्क नहीं पहनने पर इस देश के राष्ट्रपति पर लगा ढाई लाख का जुर्माना, भारत में होता तो मच जाता बवाल

न्यूज4नेशन डेस्क। कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनना दुनिया के सभी देशों में अनिवार्य कर दिया गया है। लेकिन, इसके बाद भी अब लोग इसको लेकर अब लापरवाह नजर आने लगे हैं। लेकिन इसी लापरवाही के कारण एक व्यक्ति पर ढाई लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यह व्यक्ति भी कोई आदमी नहीं, बल्कि चिली के राष्ट्रपति हैं।

दरअसल, पिछले दिनों चिली के राष्ट्रपति को एक महिला के साथ घूमते हुए एक तस्वीर सामने आई थी। इस तस्वीर में राष्ट्रपति बिना मास्क के नजर आ रहे थे। जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। मामले को तूल पकड़ते देख  राष्ट्रपति सेबस्टियन पिनेरा ने माफी मांग ली. राष्ट्रपति ने कहा कि वे अपने घर के पास एक बीच पर अकेले ही टहल रहे थे, इसी दौरान एक महिला ने उनसे सेल्फी की मांग कर दी।

बिना मास्क पहने एक अजनबी महिला के साथ बीच पर सेल्फी खींचने के लिए चिली के राष्ट्रपति पर 2,57,624 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को राष्ट्रपति सेबस्टियन पिनेरा पर जुर्माना लगाया गया.


भारत में हो जाता हंगामा

चिली के राष्ट्रपति पर हुई कार्रवाई यह बताता है कि वहां कोरोना को लेकर किस हद तक नियमों का पालन किया जाता है। भारत में मास्क नहीं पहनने पर अगर किसी सांसद या विधायक के खिलाफ जुर्माना लगाया जाता तो निश्चित है कि यह बड़ा राजनितिक विवाद का कारण बन जाता।

Suggested News