बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मदन मोहन झा और शक्ति सिंह गोहिल तय करेंगे महागठबंधन में कांग्रेस की भूमिका - दिग्विजय

मदन मोहन झा और शक्ति सिंह गोहिल तय करेंगे महागठबंधन में कांग्रेस की भूमिका - दिग्विजय

PATNA :  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को पटना में कहा कि बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल सीट बंटवारा की रूपरेखा तय करेंगे। उन्होंने केन्द्र पर भी हमला बोला। दिग्विजय सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार अपनी नाकामियों के छिपाने के लिए आरक्षण और मंदिर के मुद्दे पर वर्ग संघर्ष पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राफेल विमान खरीद मामले में केन्द्र सरकार ने देश की सुरक्षा से समझौता किया है।

मदन मोहन झा और शक्ति सिंह गोहिल तय करेंगे भूमिका

दिग्विजय सिंह ने महागठबंधन में कांग्रेस को छोटा भाई बताये जाने पर एतराज जताया। उन्होंने बड़ा भाई- छोटा भाई के मुद्दे को लेकर जदयू और भाजपा पर कटाक्ष भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल महागठबंधन में कांग्रेस की भूमिका तय करेंगे। सीट बंटवारा भी उन्हीं की देखरेख में होगा।

 मोदी कर रहे हैं वर्ग संघर्ष की साजिश

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बुधवार को एक कार्यक्रम के सिलसिल में पटना आये। उन्होंने मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार आरक्षण के मुद्दे पर दलित समुदाय और सवर्ण समुदाय में वर्ग संघर्ष पैदा करना चाहती है। इसके अलवा केन्द्र सरकार मंदिर का मुद्दा उछाल कर हिन्दू और मुसलमानों के बीच तनाव पैदा करने की कोशिश में है। मोदी सरकार अपनी नाकामियों के छिपाने के लिए ये साजिश कर रही है। 

 

मोदी सरकार क्यों नहीं बता रही राफेल विमान के दाम

दिग्विजय सिंह ने राफेल विमान खरीद मामले में मोदी सरकार की नीयत पर सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि सेना को 126 राफेल विमान की जरूरत थी लेकिन मोदी सरकार मे केवल 36 विमानों के लिए सौदा किया। सरकार ने सेना की जरूरत को नजरअंदाज क्यों किया ? नरेन्द्र मोदी जब पेरिस में विमान खरीद का समझौता कर रहे थे उस समय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर गोवा में मछलियां खरीद रहे थे। उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं थी। मोदी सरकार बार – बार पूछने पर भी विमान के दाम नहीं बता रही है । इसकी वजह क्या है?

Suggested News