बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मेहनत से बनाई 2 करोड़ संपत्ति, आज दाने दाने को मोहताज, पढ़िए पूरी दास्तान....

मेहनत से बनाई 2 करोड़ संपत्ति, आज दाने दाने को मोहताज, पढ़िए पूरी दास्तान....

KATIHAR : जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानकर आप सन्न रह जायेंगे। जिले के फलका थाना क्षेत्र स्थित फलका बाजार में एक बूढ़ा व्यक्ति सड़क पर पड़ा है। 

इस बुजुर्ग ने अपनी मेहनत से तकरीबन 2 करोड़ की संपत्ति अर्जित की है। इसके तीन-तीन बेटे है जिनकी इसी बाजार में शानदार विजनेश है। बावजूद यह बुजुर्ग आज दाने-दाने को मोहताज होने के बाद अपने ही बेटों के खिलाफ धरने पर बैठा है। 

इस बुजुर्ग का नाम गिरिश प्रसाद गुप्ता है। फलका बाज़ार निवासी गिरीश प्रसाद गुप्ता ने बताया ने आजीवन मेहनत कर लगभग दो करोड़ की संपत्ति बनाई जिससे उन्होंने अपनी चार पुत्रियों की अच्छे घरों में शादी करने के साथ तीनों बेटों के लिए शानदार रेडीमेड कपड़े की दूकान भी खोल दिया, लेकिन अब तीनो बेटे उन्हें प्रताड़ित करते है।

गुप्ता बताते है कि उनकी सारी संपत्ति को तीनों बेटों ने हड़प लिया और उन्हें खाने तक को नहीं देते है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से भी की, लेकिन पुलिस द्वारा भी कुछ नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से उन्होंने भोजन नहीं किया है। बेटों के प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया है।  

स्थानीय लोग भी गिरिश प्रसाद की बात का समर्थन करते हुए बताते  है कि गिरिश प्रसाद ने अपनी मेहनत से इतनी बड़ी संपत्ति अर्जित की। बेटों को स्थापित किया, लेकिन आज उनकी ऐसी दुर्दशा हो रही है यह बहुत ही दुखद है। 

लोगों ने बताया कि गिरिश के बच्चों को समझाने का प्रयास किया गया है। यदि फिर बात नहीं बनी तो समाज उनके लिए कुछ करेगा। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट

Suggested News