बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

माधव आनंद बने आरएलएसपी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव....नेताओं-कार्यकर्ताओं का जताया आभार

 माधव आनंद बने आरएलएसपी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव....नेताओं-कार्यकर्ताओं का जताया आभार

PATNA: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर आज एक बार फिर से उपेन्द्र कुशवाहा चुने गए हैं।राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावे  राष्ट्रीय प्रधान महासचिव के नाम की भी घोषणा हुई है। माधव आनंद को एक बार फिर से पार्टी का राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाया गया है।माधव आनंद ने पार्टी की तरफ से इस जिम्मेदारी दिए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावे सभी नेताओं का आभार जताया है।

बता दें कि आज दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव था।जिसमें लगातार तीसरी बार उपेन्द्र कुशवाहा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।अध्यक्ष बनने के बाद कुशवाहा ने भी प्रसन्नता जाहिर करते हुए अपने समर्थकों के प्रति आभार जताया है। कुशवाहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया है....मुझे @RLSPIndia के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप फिर से जिम्मवारी सौंपने के लिए राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के सभी समर्पित साथियों को हार्दिक धन्यवाद।

बता दें पूर्व केंद्रीय मंत्री  उपेंद्र कुशवाहा का तीसरी बार रालोसपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पहले से ही तय था। राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए एक मात्र उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा ने नामांकन दाखिल किया था। जिसके बाद रविवार को दिल्ली में हुए चुनाव के दौरान उन्हें निर्विरोध रुप से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। 

ये भी पढ़ें--- तीसरी बार आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने उपेन्द्र कुशवाहा, समर्थको के प्रति जताया आभार

ये भी पढ़ें----भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाक के 5 सैनिक ढेर...PoK में आतंकी कैंपों पर काल बनकर टूटी फौज

Suggested News