बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पद्मश्री के लिए नामित मधु मंसूरी हंसमुख ने मुख्यमंत्री से की मुलाक़ात, सीएम ने कहा आपने बढाया झारखण्ड का मान-सम्मान

पद्मश्री के लिए नामित मधु मंसूरी हंसमुख ने मुख्यमंत्री से की मुलाक़ात, सीएम ने कहा आपने बढाया झारखण्ड का मान-सम्मान

RANCHI : कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से वर्ष 2020 में पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित मधु मंसूरी हंसमुख ने शिष्टाचार मुलाकात की. 

गौरतलब है कि नागपुरी लोकगीत एवं लेखनी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मधु मंसूरी हंसमुख को इस वर्ष पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि मधु मंसूरी हंसमुख झारखंड के प्रसिद्ध गायक हैं. इन्होंने कई नागपुरी गीत लिखा और गाया है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मधु मंसूरी हंसमुख को बधाई देते हुए कहा कि आपने झारखंड का मान-सम्मान बढ़ाया है. आपकी गायकी और लेखनी से झारखंड को विश्व पटल पर एक अलग पहचान मिली है. उन्होंने शाल देकर मधु मंसूरी हंसमुख को सम्मानित किया. 

रांची से कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News