बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मगध प्रमंडल आयुक्त ने किया झंडोत्तोलन, ऐतिहासिक गांधी मैदान में ली परेड की सलामी

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मगध प्रमंडल आयुक्त ने किया झंडोत्तोलन, ऐतिहासिक गांधी मैदान में ली परेड की सलामी

GAYA : 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मगध प्रमंडल के आयुक्त मयंक वड़बड़े ने ऐतिहासिक गांधी मैदान में झंडोत्तोलन किया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली। इस मौके पर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, एसएसपी आदित्य कुमार, सिटी एसपी राकेश कुमार सहित कई अधिकारी एवं राजनीतिक व शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। हालांकि कोरोना को लेकर बहुत कम संख्या में ही लोगों की उपस्थिति रही।

इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मगध प्रमंडल के आयुक्त मयंक वड़बड़े ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। आज पूरे देश में स्वतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। आज का दिन हर एक भारतीय के लिए गौरव का दिन है। आज हम अमर शहीद वीरों को याद करते हैं। जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जान निछावर कर दिया। उनके किए गए कार्यों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देने का दिन है। 

उन्होंने कहा कि कोरोना का असर पूरे भारतवर्ष पर पड़ा है। लेकिन केंद्र और राज्य की सरकार ने कोरोना महामारी को लेकर हर संभव प्रयास किया। यही वजह है कि अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। हम लोगों को डंटकर कोरोना का मुकाबला करना चाहिए और हर तरह से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।

Suggested News