बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दो मिनट में तैयार होने वाली मैगी पर पड़ी महंगाई की मार,जानिए कितने रूपये मिलेगी महँगी

दो मिनट में तैयार होने वाली मैगी पर पड़ी महंगाई की मार,जानिए कितने रूपये मिलेगी महँगी

N4N DESK : बढ़ती मंहगाई के बीच लोगों को एक और तगड़ा झटका लगा है। मैगी और चाय के शौकीनों को अब इसके लिए और ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। हिंदुस्तान यूनीलिवर और नेस्ले ने अपने कई प्रोडक्टस की कीमत में बढ़ोतरी की है। बच्चों से लेकर बड़ो तक को यह चीज पसंद आती है। बीमारी में भी सभी चीज़ों को छोड़ कर वह यह चीज़ खाना पसंद करते है। आपको बता दे की यह और कुछ नहीं बल्कि कई सालों से खायी जाने वाली मैगी है। 

बताते चलें की नेस्ले कंपनी जो मैगी बनाती है उसने मैगी को 2 रुपये मेहेंगा कर दिया है। नेस्ले इंडिया ने ऐलान किया कि उसने आज से मैगी की कीमतें 9 से 16% तक बढ़ा दी हैं। साथ ही यह भी बताया है की 70 ग्राम वाली मैगी के पैकेट के लिए 12 रुपए के जगह 14 रुपए देने होंगे। वही 140 ग्राम वाली मैगी के पैकेट की कीमत 3 रुपए बढ़ा दी गयी है। जबकि 560 ग्राम वाले पैक के लिए 96 रुपए की बजाय 105 रुपए चुकाने होंगे। इस हिसाब से दाम 9.4 प्रतिशत तक बढ़ा दी गयी है। 

साथ ही HUL ने ब्रू कॉफी की कीमत में 3-7% और ब्रू गोल्ड कॉफी जार की कीमत में 3-4% तक की बढ़ोतरी की है। इंस्टेंट कॉफी पाउच के दाम भी 3% से लेकर 6.66% तक बढ़ गए हैं। इसके अलावा ताजमहल चाय की कीमत में 3.7% से लेकर 5.8% तक की बढ़ोतरी हुई है। ब्रूक बॉन्ड की सभी तरह की चाय की कीमतें 1.5% से लेकर 14% तक बढ़ गई हैं। हिंदुस्तान यूनीलिवर ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण कंपनी को यह फैसला लेना पड़ रहा है। 




Suggested News