बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी हजारों की भीड़, लंबे समय बाद दिखा ऐसा नजारा

माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी हजारों की भीड़, लंबे समय बाद दिखा ऐसा नजारा

भागलपुर। माघी पूर्णिमा को लेकर भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबिनाथ उतरवाहनी गंगा तट पर बिहार एंव झारखंड के विभिन्न जिलों के शिव भक्त गंगा स्नान कर बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग मे पूजा अर्चना के लिए भीड उमड पड़ी है। हालांकि कोरोना महामारी व लॉकडॉउन होने के वजह से अन्य राज्य के कांवड़िये नहीं पहुंच पाए हैं। 

इस दौरान अजगैबिनाथ जुनाअखाडा के महंत प्रेमानन्द गिरी ने बताया कि शिव भक्त  एक माह माघ के महिनों मे सुबह स्नान ध्यान कर गंगा पूजन करने से फल की प्राप्ति होती हैं। उसी का आज माघ पूर्णिमा उत्सव मनाया जाता है। आज के दिन भक्त गंगा स्नान कर मां गंगे की पूजा अर्चना करते हुए बाबा भोलेनाथ की पूजा करते हैं। इससे सभी भक्तों का मनोकामना पूर्ण होते हैं।  खासकर महिलाएं अपने पुत्र की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं और दान करते हैं। इसलिए भक्त अजगैबिनाथ धाम पहुंचते हैं।

 कोरोना महामारी के कारण बिहार एंव झारखंड के कांवड़िया पहुंच पाए हैं। नेपाल एंव अन्य राज्य के कांवरिया नहीं आ पाए हैं। इसको लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा गंगा घाट मे सुरक्षा व्यवस्था की गई है।  नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिनव कुमार एवं सभापति नीलम देवी के द्वारा गंगा घाटों मे बेरीकेटिंग एवं नाव की व्यवस्था व एसडीआरएफ के टीम को लगाया गया है।

Suggested News