बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महापर्व छठ : सूबे की जिम्मेदारी निभाने के साथ परिवार के साथ छठ का प्रसाद बनाते दिखे बिहार सरकार के मंत्री

महापर्व छठ : सूबे की जिम्मेदारी निभाने के साथ परिवार के साथ छठ का प्रसाद बनाते दिखे बिहार सरकार के मंत्री

बिहार मे छठ पर्व का कितना महत्व है, यह बताने की आवश्यकता नहीं है। चाहे आम हो या खास, सभी के घरों में छठ पर्व का आयोजन किया जाता है। इनमें बिहार सरकार के मंत्री भी शामिल हैं, जिनके घरों में छठ पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बड़ी बात यह है कि जिस तरह वह बिहार की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं,उसी तरह वह छठ पर्व के प्रसाद को भी तैयार करने में परिवार के साथ पूरा सहयोग करते नजर आ रहे हैं। फिर चाहे बात बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी की हो या भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी। इनके घरों में हो रहे छठ पूजा का न्यूज4नेशन ने जायजा लिया। जानिए दोनों मंत्रियों ने महान पर्व को लेकर क्या कहा

बिहार और देश की स्वस्थ रहने की कामना की

अपने गृह जिले में छठ व्रत कर रहीं बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी ने चार दिनों के अनुष्ठान में आज दूसरे दिन खरना पूजा की और देश की खुशहाली मांगी । इस दौरान उन्होंने बिहार सहित पूरे भारत के लोगों के स्वस्थ, तरक्की व विकास की कामना की। साथ ही सूबे की डिप्टी सीएम रेणु देवी ने खरना का प्रसाद वितरण की। इस दौरान उन्होंने देशवासियों से कोरोना गाइड लाइन के मुताबिक छठ पूजा करने की की। अपील साथ ही राज्य समेत देश में खुशहाली को लेकर मानी मन्नतें और महापर्व छठ परसबको बधाई और शुभकामनाएं  दीं । वहीं बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी पटना स्थित अपने आवास पर परिवार के साथ छठ का ठेंकुआ बनाने में सहयोग करते नजर आए।

छठ और बिहार की राजनीति का रहा है संबंध

बिहार में छठ और राजनीति का पुराना संबंध रहा है। लालू परिवार में छठ बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता रहा है। हर साल राबड़ी देवी छठ व्रत करती थी, जिनमें बिहार के तमाम मंत्री, विधायक और अधिकारी प्रसाद खाने के लिए पहुंचते थे। लेकिन पिछले कुछ साल से राबड़ी आवास में छठ का आयोजन नहीं हो रहा है। राबड़ी देवी फिलहाल लालू प्रसाद की देखभाल के लिए नई दिल्ली में हैं, वहीं पटना स्थित उनका आवास छठ पर्व पर सूना पड़ा है। 


Suggested News