हथुआ राज के महाराजा मृगेंद्र प्रताप शाही को मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि, थाईलैण्ड के प्रसिद्ध विश्वविद्यालय ने सामाजिक कार्यों के लिए किया सम्मानित

हथुआ राज के महाराजा मृगेंद्र प्रताप शाही को मिली मानद डॉक्टर

PATNA : थाईलैण्ड के एक प्रसिद्ध विश्वविद्यालय की ओर से वाट थाई मंदिर कुशीनगर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हथुआ राज के वर्तमान महाराजा मृगेंद्र प्रताप शाही को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। 

यह सम्मान उन्हें बौद्ध धर्म से जुड़ी परंपराओं को बढ़ाने और उनके द्वारा सामाजिक कार्यों के लिए दिया गया है। पिछले 20 वर्षों से उन्होंने भगवान बुद्ध की धरती बिहार में इससे जुड़े कई उत्कृष्ट काम किए हैं । 

इस आयोजन में थाईलैण्ड से आये यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार के अलावा क़रीब 2 सौ अन्य थाई नागरिकों ने भाग लिया। यह सम्मान उन्हें थाई वाट मंदिर के मुख्य पुजारी के समक्ष प्रधान किया गया। इस मौक़े पर हथुआ राज परिवार के सदस्य भी मौजूद थे ।

Nsmch
NIHER