बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महाराष्ट्र : सरकार गठन के 15 दिनों बाद आखिरकार मंत्रालयों का हुआ बंटवारा, जानिए किसे क्या मिला.....

महाराष्ट्र : सरकार गठन के 15 दिनों बाद आखिरकार मंत्रालयों का हुआ बंटवारा, जानिए किसे क्या मिला.....

 NEWS4NATION DESK : महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की गठबंधन वाली सरकार में आखिरकार 15 दिनों बाद मंत्रालयों को बंटवारा हो गया। 

इस बंटवारे में शिवसेना गृह मंत्रालय, पीडब्ल्यूडी, शहरी विकास, इंडस्ट्री, एनसीपी को ग्रामीण विकास, जल संसाधन और वित्त मंत्रालयों की जिम्मेवारी मिली है। वहीं कांग्रेस को राजस्व, महिला एवं बाल कल्याण, आदि मंत्रालयों का जिम्मा सौंपा गया है। 

राज्य सरकार में अहम गृह मंत्रालय शिवसेना के हाथ आने के बाद पार्टी के सीनियर नेता एकनाथ शिंदे को गृह मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें शहरी विकास, पर्यावरण, पीडब्ल्यूडी, टूरिजम और संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया है। शिंदे के साथ ही पार्टी के सुभाष देसाई को इंडस्ट्री, उच्च और तकनीकी शिक्षा, खेल और युवा, रोजगार मंत्री बनाया गया है।

गठबंधन में अहम भूमिका रखने वाली शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता जयंत पाटील को वित्त मंत्री का पद सौंपा गया है। उन्हें इसके अलावा हाउसिंग, खाद्य आपूर्ति और मजदूर मंत्रालय भी सौंपा गया है। उनके अलावा सीनियर नेता छगन भुजबल को ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, जल संसाधन और राज्य आबकारी मंत्री बनाया गया है।

वहीं, 44 विधायकों वाली कांग्रेस को राजस्व और महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय मिला है। पार्टी के सीनियर नेता बालासाहेब थोराट को राजस्व, स्कूली शिक्षा, पशुपालन एवं मत्स्य पालन और नितिन राउत को पीडब्ल्यूडी आदिवासी विकास, अन्य पिछड़ा वर्ग विकास, महिला एवं बाल कल्याण, राहत एवं पुर्नस्थापन मंत्रालय मिला है।

 

 

Suggested News