बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए कलाकारों ने खोला मोर्चा, महाराष्ट्र के सीएम का फूंका पुतला

सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए कलाकारों ने खोला मोर्चा, महाराष्ट्र के सीएम का फूंका पुतला

KATIHAR : सिनेमा जगत से जुड़े बिहार के कलाकारों ने अब सुशांत के मुद्दे पर आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान कर दिया है. 

इसी कड़ी में भारतीय जनता सिने कलाकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह प्रसिद्ध अभिनेता फूल सिंह के नेतृत्व में आज कटिहार के शहीद चौक पर कलाकारों ने सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने के लिए आवाज बुलंद किया, 

इस दौरान महाराष्ट्र सरकार के रवैया से नाराज़ कलाकार और उनके समर्थकों ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एवं शिवसेना नेता संजय रावत का पुतला दहन किया. 

फूल सिंह ने कहा कि अक्सर इस उद्योग में उत्तर भारतीय लोगों को परेशान किया जाता है. अब बॉलीवुड के इस दोहरे मापदंड पर चुप नहीं बैठेंगे, बल्कि आवाज बुलंद करेंगे. 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 

Suggested News