बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शिवसेना के राजकुमार को बचाने में जुटी महाराष्ट्र सरकार, सरकार को समर्थन दे रही कांग्रेस भी घेरे में

शिवसेना के राजकुमार को बचाने में जुटी महाराष्ट्र सरकार, सरकार को समर्थन दे रही कांग्रेस भी घेरे में

Patna : बिहार बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता डॉ राम सागर सिंह ने महाराष्ट्र सरकार पर शिवसेना के राजकुमार को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस दिन सुशांत के एक्स मैनेजर के मरने का गुत्थी जांच दल सुलझा लेगी उस दिन महाराष्ट्र सरकार का जाना तय हो जायेगा।

उन्होंने कहा कि दोनों केसों में महाराष्ट्र पुलिस हत्या को आत्महत्या दिखाकर दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही हे। कांग्रेस को देश की जनता के सेंटिमेंट के साथ आकर जाँच में बाधा बन रही सरकार से जाँच को सही दिशा दिलवाना चाहिए नही तो सरकार से समर्थन वापस ले।

डॉ. रामसागर सिंह ने कहा है कि शिवसेना के मुखपत्र सामना शुरू से ही जाँच को अपने लेख के माध्यम से भटकाने की कोशिश कर रही हे। बिहार जाँच दल के मुखिया विनय तिवारी को जबर्दस्ती क्वारेंटाइन कर दे रही है। महाराष्ट्र पुलिस सहयोग नही कर रही है। देश की जनता महाराष्ट्र सरकार से जानना चाहता है कि सरकार किसको बचाने के चक्कर मे जाँच को बाधित कर रही हे।

उन्होंने कहा है कि रिया चक्रवर्ती का महाराष्ट्र के सियासी दिग्गज नेताओं से भी नजदीकी सम्बन्ध होने की बात भी मीडिया में आ रही हे इसलिए महाराष्ट्र सरकार को ये केस सीबीआई को सौंप देनी चाहिए।

Suggested News