बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी महाराष्ट्र में नहीं बनाएगी सरकार, राज्यपाल से मिलकर दी जानकारी

बीजेपी महाराष्ट्र में नहीं बनाएगी सरकार, राज्यपाल से मिलकर दी जानकारी

बीजेपी ने राज्यपाल से मिलकर कहा है कि वो महाराष्ट्र में अकेले सरकार नहीं बना सकती। महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील अपने विधायकों के साथ बैठक की और उसके बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्यपाल से कहा कि बीजेपी महाराष्ट्र में अकेले सरकार नहीं बना सकती। राज्यपाल से मुलाकात करने वालों में राज्य के कार्यकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल थे।


बीजेपी ने कहा कि जनादेश महायुती (गठबंधन) के लिए था और शिवसेना सरकार बनाने के लिए तैयार नहीं है, इसलिए हमने राज्यपाल को बताया है कि हम सरकार नहीं बना पाएंगे।


चंद्रकांत पाटिल ने कहा- राज्यपाल ने नई सरकार के गठन के लिए भाजपा को न्योता दिया। शिवसेना ने जनादेश का निरादर करते हुए अनिच्छा जाहिर की। हमने राज्यपाल को बता दिया है कि हम सरकार नहीं बनाएंगे। शिवेसना ने जनादेश का अपमान करके अगर कांग्रेस और राकांपा के साथ सरकार बनानी है तो हमारी शुभकामनाएं।


इस बीच शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने विधायकों को संबोधित करते हुए इशारों में कहा कि इस बार सरकार हम ही बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हम अब और पालकी के वाहक नहीं होंगे, इस बार इस पालकी पर शिवसैनिक बैठेगा।


Suggested News