बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महात्मा गांधी सेतु का पाया बना सुसाइडल, लड़के ने गंगा में लगाई छलांग, तलाश में जुटी NDRF

महात्मा गांधी सेतु का पाया बना सुसाइडल, लड़के ने गंगा में लगाई छलांग, तलाश में जुटी NDRF

महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 38 से लोगों को डर लगने लगा है क्योंकि इस पाया से लगातार हादसे की खबरें आ रही हैं। कभी इस पाया से स्कॉर्पियो गिर जाती है तो कभी कोई लड़का यहां से गंगा नदीं में छलांग लगा देता है। बता दें कि 31 जुलाई को इसी पाया से स्कॉर्पियो गिरी थी, जिसका पता अभी तक नहीं चल सका है और आज गुरुवार को फिर इसी पाया नंबर 38 से एक लड़के ने गंगा नदी में छलांग लगा दी है, जिसे खोजा जा रहा है।

हादसों का पाया

गुरुवार को पटनासिटी के आलमगंज थाना इलाके के महात्मा गांधी सेतु से 18 साल के एक लड़के ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। वह गहरे पानी में चला गया है। लड़के के डूबने की खबर मिलते ही वहां लोगों का हुजूम टूट पड़ा। लोग लड़के की पहचान जानना चाह रहे थे लेकिन फिलहाल उसके बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है। हां, यह जरूर है कि अब लोग पाया नंबर 38 को भुतहा मानने लगे हैं। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक लड़का जो व्हाइट कलर का टी-शर्ट और जींस पहने हुए था, उसने सेतु के पाया नंबर 38 से गंगा नदी में छलांग लगा दिया और देखते-ही-देखते गहरे पानी में चला गया। उस वक्त गंगा नदी में मौजूद मछुआरों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन जबतक वो लोग लड़के तक पहुंच पाते तबतक वह लड़का गहरे पानी में चला गया था। 

बहुत दूर तक मछुआरों ने खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। चश्मदीद विक्की सहनी ने बताया कि हमलोगों की आंखों के सामने ही वह लड़का गंगा नदी में छलांग लगा दिया लेकिन हमलोग जबतक उसे बचाने पहुंचते तबतक वह गहरे पानी में चला गया था। उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। 

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में आलमगंज थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलवाकर लड़के की तलाश में जुट गयी। बता दें कि 31 जुलाई की सुबह 38 नंबर पाया से ही स्कॉर्पियो पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए गंगा नदीं में गिर गयी थी। उस दिन से लेकर अभी तक एनडीआरएफ की टीम स्कॉर्पियो का पता लगा रही है लेकिन कुछ पता नहीं चला है। और आज गुरुवार को फिर उसी पाया नंबर 38 से एक लड़का गंगा नदी में कूद गया है। एनडीआरएफ की टीम भी लड़के को खोज रही है।   


Suggested News