बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सम्राट अशोक पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में 13 जनवरी को पुतला दहन करेगा महात्मा फुले समता परिषद

सम्राट अशोक पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में 13 जनवरी को पुतला दहन करेगा महात्मा फुले समता परिषद

पटना. इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस के उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के कल्चरल सेल के संजोयक दया प्रकाश सिन्हा के द्वारा महान सम्राट अशोक पर की गयी अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ महात्मा फुले समता परिषद, बिहार के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने एक बयान जारी कर कहा कि सम्राट अशोक शांति प्रिय लोक कल्याण कारी नीतियों के विश्व विख्यात एवं अतुलनीय सम्राट है, उन्होनों पुरे विश्व को एक सूत्र में पिरोने का काम किया था। उनके शासन काल को मानवता एवं लोकसमता के लिए विश्व भर में जाना जाता है, उनका अपमान पुरे भारत का अपमान है, उनके उपर इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी असहनीय है।

हिमांशु पटेल ने कहा कि इस टिप्पणी के विरोध में महात्मा फुले समता परिषद, बिहार दिनांक 13 जनवरी 2022 को दिन के 1:30 बजे बिहार के सभी जिला मुख्यालय पर दया प्रकाश सिन्हा का पुतला दहन करेगा. वहीं इस दौरान पुतला दहन कार्यक्रम कोरोना गाइडलाइन के पालन करने की भी अपील की है.

ये हैं मांगे 

  • इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस के उपाध्यक्ष दया प्रकाश सिन्हा को अविलम्ब पद से बर्खास्त किया जाय.
  • भारत सरकार द्वारा प्राप्त सभी पुरस्कार वापस लिया जाय एवं उनके उपर सख्त क़ानूनी कारवाई की जाय.
  • भारतीय जनता पार्टी के कल्चरल सेल के संजोयक पद से हटाया जाय.

Suggested News