बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महानवमी आज, मां के नवें रुप सिद्धिदात्री की हो रही पूजा, कंजक पूजन के साथ नवरात्र का होगा समापन

महानवमी आज, मां के नवें रुप सिद्धिदात्री की हो रही पूजा, कंजक पूजन के साथ नवरात्र का होगा समापन

PATNA : आज नवरात्र का नौंवा दिन आज मां के नवें रुप सिद्धिदात्री के पूजा अर्चना हो रही है। कंजक पूजा के साथ ही आज गुरुवार को नौ दिवसीय नवरात्र का समापन हो जाएगा। 17 अक्टूबर को अष्टमी की दोपहर में ही नवमी तिथि भी लग गई थी। लेकिन नवमी का हवन और कन्या पूजन करने वाले आज 18 अक्टूबर को कर रहे हैं। नवमी में सिद्धिदात्री देवी की पूजा की जाती है। नौ दिन व्रत रखने वाले नवमी को भी कंजक पूजन और हवन करते हैं। कुछ लोग नवमी को पारण करते हैं, तो कुछ व्रती दशमी को शुभ मुहूर्त में पारण करते हैं।

 आचार्यों के अनुसार नवमी तिथि 17 अक्टूबर को 12:49 बजे प्रारंभ हुई और इसका समापन 18 अक्टूबर को 15:28 बजे होगा। 18 अक्टूबर को कन्या पूजन के दो शुभ मुहूर्त सुबह 6:29 बजे से 7:54 तक और दिन के 10:46 बजे से दोपहर 3:03 बजे तक है। इसके बाद आज ही 18 अक्टूबर को 3:28 बजे से दशमी लग जाएगी।

Suggested News