बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड विधान सभा वोटिंग अपडेट, महेन्द्र सिंह धोनी डोरंडा के बूथ नंबर 378 पर करेंगे मतदान

झारखंड विधान सभा वोटिंग अपडेट, महेन्द्र सिंह धोनी डोरंडा के बूथ नंबर 378 पर करेंगे मतदान

रांची : झारखंड विधान सभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान सुबह से ही शुरू हो चुका है. 33 सीटों पर मतदान होने के बाद आज तीसरे चरण में 17 सीटों के लिए मतदाता वोटिंग कर रहे हैं. आज रांची में भी मतदान हो रहा है.

भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी आज मतदान करेंगे. महेन्द्र सिंह धोनी ,डोरंडा विधानसभा (64)के जवाहर विद्या मंदिर बूथ संख्या 378 पर अपना मतदान करेंगे.

आपको बता दें कि आज तीसरे चरण में राज्य के कुल आठ जिलों में मतदान हो रहा है. तीसरे फेज की वोटिंग में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, मंत्री सीपी सिंह समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है. वोटिंग को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. 

रांची से कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News