बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आम्रपाली ग्रुप के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, धोखाधड़ी का लगाया आरोप

आम्रपाली ग्रुप के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, धोखाधड़ी का लगाया आरोप

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रियल इस्टेट कंपनी आम्रपाली ग्रुप के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जानकारी के मुताबिक धोनी आम्रपाली ग्रुप द्वारा उन्हें पेंटहाउस न दिए जाने और कंपनी द्वारा उनका नाम देनदारों की सूची में शामिल करने को लेकर कोर्टपहुंचे हैं।

 महेंद्र सिंहधोनी ने अपनी याचिका में लिखा है कि उन्होंने रांची में अम्रपाली सफारी में एक पेंटहाउस बुक किया था। साथ ही उन्होंने कहा है कि समूह के प्रबंधन ने उन्हें अपना ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया था, लेकिनकंपनी ने उन्हें धोखा दिया है।ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर जो बकाया राशि थी, उसका भी भुगतान नहीं किया है।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने 2009 से 2016 तक कंपनी का प्रचार किया था। इस क्रम में वह कंपनी के कई विज्ञापनों में देखे गए थे। जानकारी के मुताबिक धोनी ने पिछले महीने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और आम्रपाली समूह  से अपना बकाया 40 करोड़ रुपये दिलाने की मांग की थी। बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्टआम्रपाली ग्रुप की संपत्तियों को अटैच करने का आदेश दे चुका है।

Suggested News