बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़े नेताओं को 'खुश' करो वरना खैर नहीं... महिला कांग्रेस की नेताओं का अध्यक्ष पर सनसनीखेज आरोप

बड़े नेताओं को 'खुश' करो वरना खैर नहीं... महिला कांग्रेस की नेताओं का अध्यक्ष पर सनसनीखेज आरोप

RANCHI : झारखंड कांग्रेस की महिला विंग से निष्कासित 5 महिला नेताओं ने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला नेताओं ने गुंजन सिंह पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा है कि वे महिला कार्यकर्ताओं को बड़े नेताओं को खुश करने के लिए कहती हैं। ऐसा नहीं करने पर बिना वजह परेशान किया जाता है।

शिकायत करने पर नहीं हुई कार्रवाई

महिला कांग्रेस से निष्कासित नेताओं ने कहा कि वे शिकायत लेकर झारखंड महिला कांग्रेस की प्रभारी नेता डिसूजा के पास गईं थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

बता दें कि महिला कांग्रेस के अध्यक्ष गुंजन सिंह ने पांच महिला नेताओं को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया है। जिसमें महिला कांग्रेस की महासचिव संगिता तिवारी, सचिव राखी कौर, प्रियदर्शिनी की प्रदेश संयोजिका हेमा मिंज, आभा ओझा और पूर्व महानगर अध्यक्ष विनीता पाठक शामिल हैं। 

हालांकि इस संबंध में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने इस आरोप को सरासर झूठ करार दिया है।

Suggested News