बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गर्भवती महिला के साथ रेप की कोशिश, विरोध करने पर पीड़िता को जमकर पीटा

गर्भवती महिला के साथ रेप की कोशिश, विरोध करने पर पीड़िता को जमकर पीटा

 बेगूसराय: जिले में एक बार फिर मानवता शर्मसार हो गयी है. बेगूसराय में आज खेत में शौच करने गई एक गर्भवती महिला के साथ उसके ही गांव के सरफराज नामक लड़का ने महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

जब इसका विरोध महिला ने किया तो उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी गयी। मामला बीरपुर थाना क्षेत्र की है. बताया जाता है कि पीड़िता अपने घर से निकाल कर शौच करने के लिए खेत गई उसी दरमियान सरफराज खेत में पहले से ही मौजूद था. जब पीड़िता वहां से लौट रही थी तभी सरफराज उसे जबरदस्ती पकड़ के दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

जब इसका विरोध महिला ने किया तो उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. इतना से मन नहीं भरा तो महिला की आंख फोड़ने का भी प्रयास किया उसके बाद महिला ने चिल्लाना शुरू किया तो मौके से सरफराज फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने जब महिला के चिल्लाने की आवाज सुनाकर मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं पुलिस पूरे मामले  की तफ्तीश  में जुट गई है



Suggested News