बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिला की हत्या कर भाग रहा था आरोपी, लोगों ने पकड़कर इतनी की पिटाई कि हो गई मौत

महिला की हत्या कर भाग रहा था आरोपी, लोगों ने पकड़कर इतनी की पिटाई कि हो गई मौत

बेगूसराय। महिला की गोली मारकर हत्या कर भाग रहे आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। जिसके बाद उसकी इतनी पिटाई की हत्यारे की भी मौत हो गई।  पुलिस ने मरनेवाली महिला की पहचान नीतू देवी पति सुबोध साह (35) के रूप में की है। वहीं भीड़ की पिटाई के शिकार हत्यारे की पहचान मचहा गांव निवासी घेटो सिंह बताया जा रहा है।

मौत की यह दोहरी दास्तां बेगूसराय जिले के सिंघौल ओपी के उलांव की है, जहां आरोपी घेटो सिंह मंगलवार सुबह पहुंचा था और उसने महिला नीतू देवी की गोली मार कर हत्या कर दी। नीतू देवी को गोली मारने के बाद घेटो सिंह मौके से भागने लगा। बताया जा रहा है कि गोली चलने के बाद महिला के परिजन हंगामा करने लगे। हंगामे की वजह से जुटे गांव वालों ने घेटो सिंह को दौड़ा कर पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने घेटो सिंह की पिटाई शुरू कर दी और नाराज गांव वालों ने घेटो सिंह को पीट-पीट कर मार डाला।

जमीन विवाद बनी हत्या की वजह


बताया जा रहा है मामला जमीन विवाद से जुड़ा था। पास के ही गांव के रहने वाले घेटो सिंह से नीतू देवी और उनके पति सुबोध साह के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। इसी विवाद में नीतू देवी की अहले सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर एसडीपीओ राजन सिन्हा, मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजबिन्दु प्रसाद, सिंघौल ओपीध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 

Suggested News