बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में महिला को डायन कह कर बुरी तरह पीटा, फिर घर में घुस कर मारी गोली, हालत गंभीर

बिहार में महिला को डायन कह कर बुरी तरह पीटा, फिर घर में घुस कर मारी गोली, हालत गंभीर

बेगूसराय...खबर बिहार के बेगूसराय से आ रही है जहां डायन होने का आरोप लगाते हुए एक महिला की पहले तो पिटाई की गई फिर घर में घुसकर गोली भी मार दी गई. गोलीबारी की ये घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा गांव की है. परिजनों के अनुसार डायन बिसाही के आरोप में पहले महिला की लोगों ने पिटाई की और बाद में गोली मार दी. 

गोली लगने से महिला जख्मी हो गई. फिलहाल महिला का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा गांव मेंहुई इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया. गोली लगने से जख्मी महिला को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. महिला के परिजन इस घटना के बाद डर के साये में हैं. 

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान सुजा पंचायत के भर्रा गांव निवासी स्वर्गीय महेश्वर शर्मा की 54 वर्षीय पत्नी विन्दा देवी के रूप में की गई है. आनन-फानन में गंभीर रूप से जख्मी उक्त महिला को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घायल महिला की स्थिति अभी काफी नाजुक बनी हुई है. पोलिसी मामले की जांच में जुट गयी है.

Suggested News