बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में सभी 20 आरोपियों को आज सुनाई जाएगी सजा

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में सभी 20 आरोपियों को आज सुनाई जाएगी सजा

न्यूज़ 4 नेशन डेस्क : भोजपुर जिले के बहुचर्चित बिहिया में महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में सभी 20 आरोपियों को आज सजा सुनाई जाएगी. 28 नवंबर को हुई सुनवाई के दौरान 20 आरोपियों को इस मामले में दोषी करार गया गया है. जिसमें से 15 आरोपियों को युवक की हत्या के बाद दंगा फैलाने और 5 मुख्य आरोपियों को महिला को निर्वस्त्र करने के मामले में दोषी करार दिया गया है. 

मिली जानकारी के अनुसार बिहिया के बाजार में एक महिला को निर्वस्त्र करने के मामले में सुनवाई करते हुए आरा सिविल कोर्ट के ADJ-1 ने सभी 20 आरोपियों को दोषी करार देने के साथ ही साथ फैसला सुरक्षित रखा था.जिसके बाद आज सभी आरोपियों के सजा का ऐलान किया जाएगा.

बताते चले कि बीते 20 अगस्त को इंटर के छात्र की हत्या के बाद बिहिया में जमकर बवाल मचा था। इस दौरान हत्या के आरोप में एक महादलित महिला डांसर की बेरहमी से पिटाई करने के बाद निर्वस्त्र कर बाजार में घुमाया गया था। उसके घर में आग भी लगा दी थी। उस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेड के आधार पर 20 लोगों को चिन्हित किया था। 

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किशोरी यादव, विनोद कुमार केशरी उर्फ मढई, रंजीत कुमार, राजबली कुमार उर्फ बड़क, सत्य नारायण प्रसाद उर्फ रौशन राज, लखन कुमार, राजेश शर्मा, मुन्नी साह, मुमताज़ मंसूरी उर्फ ताज, शुभम शर्मा, अमित कुमार, सोनू कुमार, विक्की सिंह उर्ष दीपक कुमार, गौतम कुमार और सूरज कुमार उर्फ पप्पू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

Suggested News